भाजपाइयों ने गृह राज्य मंत्री बेडम का किया स्वागत
✍️ मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खारीग्राम मयूर मिल परिसर में राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। गृह राज्य मंत्री बेडम, क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला के पुत्र सूरज सिंह सांखला के विवाह समारोह में भाग लेने हेतु जयपुर से आसीन्द जाते समय गुलाबपुरा में अल्प प्रवास पर रुके।
गृह राज्य मंत्री बेडम ने रात्रि विश्राम गुलाबपुरा गेस्ट हाउस में किया, जहाँ उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर हुरड़ा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुण्डावत, भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पूर्व पार्षद राजू रामदेव बैरवा, जितेंद्र शर्मा, अरिहंत जैन, विजय सिंह पंवार, सीतपाल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से मंत्री बेडम ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी को संगठन में सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।


