तनावपूर्ण वातावरण के शिकार हुए ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल मीणा को ग्रामवासियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

तनावपूर्ण वातावरण के शिकार हुए ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल मीणा को ग्रामवासियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा/ईटमारिया। शाहपुरा पंचायत समिति की ईटमारिया ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल मीणा के निधन ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उत्पन्न कथित तनावपूर्ण वातावरण के कारण उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामवासियों में गहरा रोष और शोक व्याप्त है।

रविवार को ग्राम पंचायत ईटमारिया के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हुए और शंकर लाल मीणा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

ग्रामवासियों ने कहा कि  यह घटना अत्यधिक मानसिक दबाव का परिणाम प्रतीत होती है, इसलिए शासन-प्रशासन निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उन अनाधिकृत व्यक्तियों पर कड़ी विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिन्होंने मृतक अधिकारी पर अनुचित कार्यों का दबाव बनाया था।

ग्रामीणों ने यह भी मांग रखी कि मृतक शंकर लाल मीणा के परिवार को उचित आर्थिक सहायता, पारिवारिक सुरक्षा और सेवा संबंधी सभी लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं, ताकि शोकग्रस्त परिवार को संबल मिल सके।

ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से न्यायपूर्ण कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

Related News