पूजा सुथार का टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
— रिपोर्ट : मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा की कक्षा 9 की छात्रा पूजा सुथार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हासिल किया है।
पूर्व में पूजा सुथार ने अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, जो 25 से 28 सितम्बर तक भागलपुर (बिहार) में आयोजित हुई थी, में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।
चयन पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, सचिव विजय सिंह राणावत, प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़, मोहन लाल कोली, मुकेश शर्मा और ओमप्रकाश छीपा ने छात्रा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय खेलकूद प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि एसजीएफआई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 26 से 30 दिसम्बर 2025 तक चेन्नई में आयोजित होगी, जिसमें पूजा सुथार विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेगी।
पूजा के इस चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


