आदित्य लक्षकार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
— रिपोर्ट : मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। सीकर में आयोजित 69वीं विद्यालयी 17 वर्षीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के प्रतिभाशाली तैराक आदित्य लक्षकार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में आदित्य ने चार स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, जिनमें उन्होंने
- 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक,
- 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक,
- तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया।
इन शानदार प्रदर्शनों के आधार पर आदित्य का राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। वे आगामी 30 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आदित्य की इस उपलब्धि पर भीलवाड़ा तरक्की संघ के सचिव नरेश बूलिया, प्रताप सिंह राणावत, अनिल लक्षकार, अंकित शर्मा, वीरेन्द्र ओझा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं।
गौरतलब है कि आदित्य लगातार चौथी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व वे दो बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर चुके हैं।


