शाहपुरा में पल्स पोलियो अभियान की बड़ी सफलता पहले दिन 4809 बच्चों को पिलाई गई दवाई, स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य का 84.80% हासिल किया *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

शाहपुरा में पल्स पोलियो अभियान की बड़ी सफलता
पहले दिन 4809 बच्चों को पिलाई गई दवाई, स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य का 84.80% हासिल किया

*मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए 23 से 25 नवंबर तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान में शाहपुरा क्षेत्र ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। अभियान के प्रभारी अभय धाकड़ ने बताया कि 23 नवंबर को क्षेत्र में स्थापित 25 बूथों पर कुल 4809 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 84.80 प्रतिशत है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और जनसहयोग का सशक्त उदाहरण है।

अभियान के पहले दिन बूथ स्तर पर बच्चों को दवाई पिलाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर शेष बच्चों को खुराक पिलाने में जुटी हुई हैं। इस कार्य में नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका, जनसेवक एवं एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि 25 नवंबर तक अभियान जारी रहेगा और लक्ष्य को 100 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए हर घर, हर मोहल्ले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य है कि शाहपुरा का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और पोलियो मुक्त भारत अभियान में भागीदार बनें।

Leave a Comment

Related News