पालिका चेयरमैन काल्या ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )भारत विकास परिषद शाखा को आवंटित बूथों पर पल्स पोलियो राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन दो स्थानों पर किया गया । श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर बने बूथ और भाटी गेस्ट हाउस हुरडा रोड पर नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया । तत्पश्चात शिशुओं को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर परिषद के किशोर राजपाल, मनोज तोषनीवाल,अध्यक्ष संपत व्यास , कन्हैया लाल सोनी,शिव प्रसाद डाड,प्रेम चन्द दिनवानी गुड्डू भाई, निर्मल बंसल , सचिव दिनेश छतवानी, महादेव मूंदड़ा सहित मातृशक्ति भगवती देवी मूंदड़ा और ज्योति दिनवानी आदि उपस्थित थे ।
पल्स पोलियो प्रभारी चिकित्सक डा. डी डी गुप्ता द्वारा अतिथियों का आभार व अभिनंदन किया गया। परिषद् को आवंटित एक अन्य बूथ प्रतापनगर स्कूल में भी विद्यार्थियों को प्रेरित कर शिशुओं को पल्स पोलियो केंद्र तक लाने का कार्य किया।
पालिका चेयरमैन काल्या ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
Leave a comment
Leave a comment


