पूर्व मंत्री जाट के भीलवाड़ा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्त्ताओ ने दी शुभकामनायें। ====

Published On:

Date:

पूर्व मंत्री जाट के भीलवाड़ा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्त्ताओ ने दी शुभकामनायें।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
भीलवाड़ा जिले के कद्दावर कांग्रेस के राजनेता पूर्व मंत्री रामलाल जाट के भीलवाड़ा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने शुभकामनायें देकर खुशी जाहिर की। गुलाबपुरा पूर्व पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी, जीएसएस अध्यक्ष रामधन जाट, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज खान आदि ने करेडा पहुंचकर मुलाक़ात कर बधाई व शुभकामनाएं दी! पूर्व मंत्री रामलाल जाट पूर्व में दो बार बनेड़ा हुरड़ा सहित मांडल विधानसभा से विधायक रहे व भीलवाड़ा डेयरी मे लंबे समय तक चेयरमैन भी रहे! राजस्थान में किसान नेता के रूप में भी पूर्व मंत्री जाट की विशेष पहचान है ! राजस्थान मे कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं! कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भीलवाड़ा जिले में जिला अध्यक्ष शहर सहित ग्रामीण अध्यक्ष की शनिवार को घोषणा हुई! पूर्व मंत्री रामलाल जाट पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने के लिए विश्वास व्यक्त किया! आसींद हुरडा सहित जिले में पूर्व मंत्री रामलाल जाट को अध्यक्ष मनोनीत करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ! रविवार को कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जाट से मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी!

Leave a Comment

Related News