**28वां लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 27 नवंबर को देशभर के नामचीन कवि होंगे शामिल** **मुख्य अतिथि होंगे विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, विशेष अतिथि रहेंगे सांसद दामोदर अग्रवाल ✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141* 

Published On:

Date:

 


**28वां लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 27 नवंबर को

देशभर के नामचीन कवि होंगे शामिल**

**मुख्य अतिथि होंगे विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, विशेष अतिथि रहेंगे सांसद दामोदर अग्रवाल

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*

शाहपुरा, 23 नवंबर।
साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 27 नवंबर 2025, गुरुवार को प्रतिष्ठित 28वां लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में देशभर के कई प्रख्यात कवि अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे।

संस्था अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा होंगे, जबकि खास मेहमान के रूप में भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका शाहपुरा के चेयरमैन रघुनंदन स्वर्णकार करेंगे।

विशिष्ट अतिथि

  • श्री प्रकाश चंद्र रेगर – अतिरिक्त जिला कलेक्टर
  • श्री सुनील कुमार मीणा – उपखण्ड अधिकारी
  • श्री राजेश आर्य – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
  • श्री ओमप्रकाश विश्नोई – उप पुलिस अधीक्षक
  • श्रीमती रिंकल गुप्ता – आयुक्त, नगर पालिका शाहपुरा

सम्मान समारोह

वर्ष 2025 का लोककवि श्री मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान जोधपुर के प्रख्यात राजस्थानी साहित्यकार सत्यदेव संवितेन्द्र को प्रदान किया जाएगा।

आमंत्रित कविगण

  • डॉ. कीर्ति काले, नई दिल्ली – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री
  • रास बिहारी गौड़, अजमेर – प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि
  • पं. उमेश उत्साही, जयपुर – राष्ट्रीय ओजस्वी कवि
  • विष्णु विश्वास, अंता – सुमधुर राजस्थानी गीतकार
  • कानू पंडित, श्रीनाथद्वारा – राजस्थानी हास्य कवि
  • दिनेश ‘बंटी’, शाहपुरा – सुप्रसिद्ध हास्य कवि
  • एवं अन्य प्रतिष्ठित कविगण

आयोजन संयोजक और कवि डॉ. कैलाश मण्डेला ने बताया कि सर्दी की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रात्रि 7:30 बजे से श्री राम टॉकीज हॉल में किया जाएगा।

फ्री पास व्यवस्था

सीमित सीटिंग के कारण इस बार भी कार्यक्रम में प्रवेश केवल फ्री पास से होगा।
पास प्राप्त करने के स्थान:

  • म्यूजिक पॉइंट, त्रिमूर्ति सर्किल
  • सुदर्शन एंटरप्राइजेज, कोर्ट के सामने

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटें उपलब्ध होंगी। पास 25 नवंबर से उपलब्ध रहेंगे।

लाइव प्रसारण की तैयारी

दूरस्थ श्रोताओं के लिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने की भी तैयारी की जा रही है। संबंधित लिंक और जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।

जिले और प्रदेश में लोकप्रिय यह कवि सम्मेलन हर वर्ष की तरह इस बार भी साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति बड़े स्तर पर इसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।


 

Leave a Comment

Related News