विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी रचनात्मकता की चमक
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक पात्रों का रूप धारण कर अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, ऑपरेशन सिंदूर कमांडिंग ऑफिसर, सेना के वीर जवान, राजस्थानी संस्कृति, मराठी संस्कृति, पंजाबी संस्कृति, इस्लामी संस्कृति, शिक्षक, शिक्षार्थी, मॉडर्न कल्चर सहित कई आकर्षक पात्रों की प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया।
गतिविधि प्रभारी सुधा चौहान एवं ललिता धाकड़ ने बताया कि सभी वर्गों के परिणामों की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा द्वारा की गई। विभिन्न वर्गों में विजेता इस प्रकार रहे—
🟦 बाल वर्ग (कनिष्ठ) – कक्षा 1 से 2
• प्रथम: सिया माली (नरेंद्र हाउस)
• द्वितीय: भूविका सुवालका (वेदांत हाउस)
• तृतीय: प्रद्युम्न बंजारा (वेदांत हाउस), हिमांशु बंजारा (नरेंद्र हाउस)
🟩 बाल वर्ग (वरिष्ठ) – कक्षा 3 से 5
• प्रथम: भव्या नामा (वेदांत हाउस), निदा फातिमा (नरेंद्र हाउस)
• द्वितीय: वर्षिता जैन, प्रिंस देशवाली, आकाश बंजारा
• तृतीय: मीनल कायमखानी (नरेंद्र हाउस), अर्पिता बंजारा (विवेकानंद हाउस), सौम्या बंजारा (विवेकानंद हाउस)
🟧 कनिष्ठ वर्ग – कक्षा 6 से 8
• प्रथम: चारवी बारहठ (वेदांत हाउस), श्रेया कुमावत (रामकृष्ण हाउस)
• द्वितीय: मुस्कान नायक (विवेकानंद हाउस), कनिका जीनगर (रामकृष्ण हाउस)
• तृतीय: प्रिया गुर्जर (वेदांत हाउस)
🟥 वरिष्ठ वर्ग – कक्षा 9 से 12
• प्रथम: मुक्ता लढ्ढा (वेदांत हाउस)
विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं।



