भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का किया गर्मजोशी से स्वागत
खारीग्राम मयूर मिल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के दौरान राजे ने संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
गुलाबपुरा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार रात्रि को आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर लौटते समय खारीग्राम स्थित मयूर मिल गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहाँ उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। राजे ने कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठित एवं तत्पर रहने की सलाह दी।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी, पूर्व चेयरमैन करतार सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला।


