पूर्व मुख्यमंत्री राजे का राजपूत महासभा पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का मयूर खारीग्राम मिल गेस्ट हाऊस मे राजपूत महासभा पदाधिकारियों ने किया स्वागत । पूर्व मुख्यमंत्री राजे आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला के पुत्र की शादी समारोह मे शामिल होकर वापस लौटते समय रात्री विश्राम हेतु मयूर गेस्ट हाऊस मे रुकी थी। क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला, महासभा के तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह रासेड, सहित राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री राजे का राजपूत महासभा पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


