विधायक डॉ. लालाराम बैरवा 26 नवंबर को करेंगे जन-सुनवाई जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध, कार्यकर्ताओं से भी होंगे रूबरू ✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा 26 नवंबर को करेंगे जन-सुनवाई

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध, कार्यकर्ताओं से भी होंगे रूबरू

✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा/बनेड़ा। क्षेत्र की जनता को सुगम, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में वे बुधवार, 26 नवंबर 2025 को शाहपुरा में जन-सुनवाई करेंगे, जिसकी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा ने बताया की

जन-सुनवाई प्रातः 9:00 बजे से शाहपुरा विधायक कार्यालय, पंचायत समिति परिसर में आयोजित होगी। इस दौरान विधायक डॉ. बैरवा आमजन की समस्याएँ स्वयं सुनेंगे और संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

विकास कार्यों की प्रगति, नई योजनाओं की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी जन-सुनवाई का प्रमुख हिस्सा होगी। डॉ. बैरवा पहले भी अपनी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण आमजन के बीच भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं।

इसके साथ ही वे भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों, स्थानीय मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत मंथन करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. बैरवा हमेशा उनकी बात सुनते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करते हैं।

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस जन-सुनवाई से कई महत्वपूर्ण समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और विधायक डॉ. लैला राम बैरवा की जनसेवा की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट रूप से सामने आएगी।

 

Leave a Comment

Related News