अनिल कुमार बघेरवाल बने शाहपुरा बालिका विद्यालय के नए प्रधानाचार्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में हुआ स्वागत, विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

अनिल कुमार बघेरवाल बने शाहपुरा बालिका विद्यालय के नए प्रधानाचार्य

गणमान्यजनों की उपस्थिति में हुआ स्वागत, विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा।
शाहपुरा तहसील के बालिका विद्यालय में  अनिल कुमार बघेरवाल ने सोमवार को विधिवत रूप से नए प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विद्यालय परिसर में सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शाहपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह परिहार, सचिव कैलाश वर्मा, एडवोकेट चंद्र प्रकाश सेन, नगर पालिका पार्षद स्वराज सिंह तथा पत्रकार सुभाष व्यास सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बघेरवाल का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

नए प्रधानाचार्य बनने के बाद श्री अनिल कुमार बघेरवाल ने कहा कि वे विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और बालिकाओं के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने शिक्षकों और समुदाय के सहयोग से विद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

उपस्थित सभी अतिथियों ने बघेरवाल को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करेगा।

Leave a Comment

Related News