चेतन वैष्णव को मिली अहम जिम्मेदारी, शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा के बने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संयोजक
जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़,कुलदीप शर्मा व विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का जताया आभार
✍️ मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा/शाहपुरा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला व विधानसभा स्तर पर नए संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में चेतन वैष्णव को शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा का अभियान संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद चेतन वैष्णव ने जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कुलदीप शर्मा, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा तथा जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी चुनौती भी है, जिसे वे पूर्ण निष्ठा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
चेतन वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सहयोग से वे इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतन वैष्णव की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।


