जवाहर नवोदय विद्यालय हुरडा में यूथ ग्राम सभा का हुआ आयोजन, अंजू छात्रा से बनी सरपंच।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) हुरडा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन हुरडा सरपंच श्रीमती शायरी देवी जाट के मुख्य अतिथि में हुआ! जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता ने विद्यालय स्टाफ के साथ शाल ओढ़ाकर कर हुरड़ा सरपंच शायरी देवी जाट का स्वागत किया! मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! मॉडल यूथ ग्राम सभा में सरपंच कक्षा 8 बी की छात्रा अंजू कुमावत की अध्यक्षता में ग्राम सभा का ग्राम विकास अधिकारी सचिव रुहान बिसायती कक्षा 9 के छात्र ने ग्राम सभा की कार्रवाई शुरू की! छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भूमिकाओं में वार्ड पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,रोजगार सहायक ,ग्राम सभा सदस्य ,वार्ड पंच आदि ने लघु नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी! गांव की विभिन्न पानी, बिजली, सड़क, स्वच्छता सफाई,अस्पताल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि मुद्दे उठाकर ग्राम सभा में ध्यान आकर्षित करते हुए ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला! सरकार की विभिन्न ग्रामीण योजनाओं पर जमकर चर्चा की! विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अतिथियों ने भी शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाकर हौसला बजाई की! विद्यालय की प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता ने बताया कि यूथ ग्राम सभा में विद्यालय के कक्षा 8 एवं बी के 29 विद्यार्थियों कक्षा 9 बी के चार विद्यार्थियों ने भाग लिया! उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सरकार के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय का हुरडा में वर्ष 1987 से संचालन हो रहा है! भीलवाड़ा जिले में एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय हुरडा में संचालित है! जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होने से विद्यालय का समय-समय पर जिला प्रशासन का भी सहयोग मिलता है! उन्होंने आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकार के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही विभिन्न आयोजनों के माध्यम से, खेलकूद की गतिविधियों, सामाजिक जीवन के पहलुओं, राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियां, व देश की गतिविधियों से भी आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न गतिविधियां समय-समय पर आयोजित करवाई जाती है! मॉडल यूथ ग्राम सभा अपने कार्यों और गतिविधियों में आदर्श होती है! ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास के नए व ज्वलंत मुद्दों पर कैसे काम होता है इसका जीवंत चित्रण कर छात्र-छात्राओं ने सरकार कैसे काम करती है नीचे की कड़ी गांव से होकर राष्ट्रीय लेवल पर किस प्रकार काम होते हैं! छात्र-छात्राओं को जानकारी दी! मॉडल यूथ ग्राम सभा के संयोजक प्रशांत कुमावत ,सहसंयोजक हरिकिशन मीणा ने पूरी तैयारी के साथ छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया! विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी! इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर प्रसाद सोनी ने छात्र-छात्राओं द्वारा यूथ ग्राम सभा में शानदार प्रस्तुति के लिए विद्यालय परिवार का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यालय स्तर से ही छात्र-छात्राओं को राजनेताओं की कार्य प्रणाली से ग्राम के विकास के बारे में कैसे काम होते हैं !सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन में कैसे बदलाव किया जाता है!लोगों को लाभ दिलाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है! कार्यक्रम के माध्यम से जीवंत चित्रण की छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए विद्यालय परिवार व प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया!वरिष्ठ शिक्षक वी.के सिंह सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थी! विद्यालय के उप प्राचार्य मोहनलाल मेघवाल ने धन्यवाद आभार ज्ञापित किया! वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ,यूथ ग्राम सभा में अंजू कुमावत सरपंच, श्रेयांश गोस्वामी उप सरपंच,रोहन बीसायती सचिव,सारिका मेवाड़ा, ज्योति मीणा, चावी बालोटिया, आराध्या शर्मा, अजय सुवालका, रतन खटीक ने वार्ड पंच की भूमिका निभाई! अभिषेक जाट सहायक सचिव, तनुजा सुखवाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कनिष्का तेली रोजगार सहायक, तन्वी प्रजापत आशा वर्कर, रोशनी शर्मा, पूजा मीणा, केशव आमेटा, सुमित चौधरी, नीरज मीना, पिंन्स खटीक,आयूश तेली, प्रिंस मीणा, पायल गुर्जर, मीनाक्षी रावत,ग्राम सभा सदस्य, यशपाल सिंह कृषि सहायक, कुलदीप खटीक डाटा एंट्री ऑपरेटर, विवेक बेरवा एन. जी.ओ वर्कर, लक्ष्य चौधरी प्रधानाध्यापक ,रोशन जाट बी.एल ओ.शुभम शर्मा पी.टी.सी मेंबर आदि कक्षा 8व9 के छात्र-छात्राओं ने ग्राम सभा के संचालन में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया!
जवाहर नवोदय विद्यालय हुरडा में यूथ ग्राम सभा का हुआ आयोजन, अंजू छात्रा से बनी सरपंच।
Leave a comment
Leave a comment


