खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोषक अनाज योजना के रथ को विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने दिखाई हरी झंडी शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में मोटे अनाज के महत्व को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान शुरू ✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोषक अनाज योजना के रथ को विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने दिखाई हरी झंडी

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में मोटे अनाज के महत्व को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान शुरू

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। कृषि विभाग द्वारा संचालित खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोषक अनाज योजना के तहत मंगलवार को पंचायत समिति परिसर शाहपुरा से ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रथ का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया और योजना की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रथ आने वाले दिनों में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों व ग्रामीणों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व, पोषण मूल्य, उपयोगिता और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान करेगा।

विधायक डॉ. बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में पोषक अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देने का उद्देश्य भारतीय परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाना है। मोटे अनाज भविष्य की जरूरत हैं और किसानों के लिए एक बेहतर आर्थिक अवसर भी साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मिलेट्स न केवल शरीर के लिए ऊर्जा और पोषण का स्रोत हैं, बल्कि यह मिट्टी और जल संरक्षण के लिए भी अनुकूल फसलें हैं, जिससे किसानों की लागत घटती है और आमदनी बढ़ती है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न संगठन प्रमुख, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Related News