अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने मनाया 76वां संविधान दिवस
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया संविधान के प्रति आस्था का प्रदर्शन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
भारतीय संविधान के 76वें अंगीकरण वर्ष पर आज शाहपुरा में अम्बेडकर विचार मंच संस्थान द्वारा संविधान दिवस बड़े सम्मान और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर भारत के महान विधिवेत्ता, राष्ट्रनिर्माता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकस्वर होकर संविधान की शपथ ली और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प भी दोहराया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि—
“भारतीय संविधान हर नागरिक की गरिमा, अधिकारों और समान अवसरों की गारंटी है। बाबा साहेब आंबेडकर ने जिस दूरदर्शिता से संविधान का निर्माण किया, वही आज भारत की लोकतांत्रिक शक्ति का आधार है। नागरिकों के अधिकारों के साथ उनके मूल कर्तव्यों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि संविधान का ज्ञान प्रत्येक भारतीय नागरिक तक पहुँचना चाहिए, ताकि समाज में न्याय, समानता और बंधुत्व की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में अम्बेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर, लादुराम जाडोतिया, देवीलाल बेरवा, अधिवक्ता कमलेश मुंडेतिया, राजेन्द्र खटीक, सावर रेगर (पूर्व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष), अनिल कुमार घूसर, सुरेश रेगर (भीम आर्मी सदस्य), विनोद कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार गुर्जर, चंद्रेश शर्मा, सत्यनारायण खटीक, पुष्पेंद्र कुमार घूसर, बद्रीलाल आरणी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।


