शाहपुरा को जिला बनाने की मांग फिर तेज—मुख्यमंत्री के नाम छठा स्मरण पत्र आज सौंपेंगे संघर्ष समिति 11:15 बजे उपखंड कार्यालय पर होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन, छह माह बाद भी वादा पूरा न होने से आमजन में आक्रोश ✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

शाहपुरा को जिला बनाने की मांग फिर तेज—मुख्यमंत्री के नाम छठा स्मरण पत्र आज सौंपेंगे संघर्ष समिति

11:15 बजे उपखंड कार्यालय पर होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन, छह माह बाद भी वादा पूरा न होने से आमजन में आक्रोश

✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। शाहपुरा को पुनः जिला दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जनआंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा, अभिभाषक संस्था के तत्वावधान में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम छठा स्मरण पत्र 28 नवंबर 2025 को प्रातः 11:15 बजे उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौंपेगी।

संयोजक रामप्रसाद जाट एवं महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि यह स्मरण पत्र संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा के नेतृत्व में सौंपा जाएगा। समिति का कहना है कि जयपुर में मुख्यमंत्री और संघर्ष समिति की हुई वार्ता में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में शाहपुरा को दोबारा जिला घोषित करने का सकारात्मक आश्वासन मिला था, मगर छह माह बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा घोषणा नहीं किए जाने से आमजन में भारी असंतोष है।

संघर्ष समिति का कहना है कि शाहपुरा की जनता से किए गए वादों को निभाना सरकार की जिम्मेदारी है, और समिति जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

समिति ने अभिभाषक साथियों, संघर्ष समिति सदस्यों और शाहपुरा के आमजन से अपील की है कि वे समय से पाँच मिनट पूर्व उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाएं।

निवेदक:
अध्यक्ष – दुर्गा लाल राजोरा
संयोजक – रामप्रसाद जाट
महासचिव – कमलेश मुण्डेतिया

Leave a Comment

Related News