मिथिलेश गौतम बने भाजपा प्रदेश महामंत्री—भीलवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जताई खुशी
अनमोल पाराशर के नेतृत्व में गायत्री आश्रम चौराहे पर जश्न, युवाओं में उत्साह—भाजपा में युवा शक्ति को मिलेगी नई गति
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मिथिलेश गौतम को भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे भीलवाड़ा में उत्साह का माहौल छा गया। गुरुवार शाम गायत्री आश्रम चौराहे पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर ने कहा कि मिथिलेश गौतम को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से पूरे राजस्थान के युवाओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति भाजपा संगठन में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है और आने वाले समय में युवा शक्ति पार्टी की रीढ़ बनेगी।
भाजपा नेता कैलाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में ललित पोरवाल, हरीश सालवी, शैलेन्द्रनाथ व्यास, राजेन्द्र शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, महावीर सरगरा, विजयपाल सिंह, दीपक पाराशर, लोकेश शर्मा, अटल बिहारी वैष्णव, योगेश माली, सावन दिया, हर्षित शर्मा, गौरव शाह, शिव सिंह, कमलेश गुर्जर, कैलाश माली, भैरूलाल कुमावत, पवन पाराशर, हिमांशु शर्मा, राधे गहलोत, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिथिलेश गौतम की नियुक्ति को भीलवाड़ा जिले में भाजपा के लिए ऊर्जा और संगठन विस्तार का नया अध्याय माना जा रहा है।


