खेड़ा पालोला में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित।

Published On:

Date:

खेड़ा पालोला में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती कोठियां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा पालोला में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड रामपुरा आगूचा सीएसआर विभाग द्वारा विद्यालय भवन विकास कार्य एवं भौतिक सुविधा उपलब्ध कराने पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा सीएसआर प्रमुख अभय गौतम और सीएसआर टीम के सूरज सर,कोऑर्डिनेटर सुरेश शर्मा,कोऑर्डिनेटर नवीन टेलर का स्वागत अभिनंदन किया गया!
इस अवसर पर वार्ड पंच पूसाराम चौधरी, नंद राम नायक , सेवानिवृत्त कृषि पर्यवेक्षक राम गोपाल चौधरी, चरण सिंह, सत्यनारायण बैरवा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला नायक , एएनएम उर्मिला गढ़वाल, आशा सहयोगिनी कृष्णा टेलर,सहायिका सुशिला शर्मा, निकिता उपाध्याय सहित ग्रामवासी मौजुद थे!प्रधानाध्यापक अखत्यार अली ने विद्यालय के काया कल्प में योगदान पर स्मृति चिन्ह एवं साफा बंधन कर आभार प्रकट किया!

Leave a Comment

Related News