प्रधानमंत्री विकसित भारत संवर्धन (पीएम विकास) योजना मे युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के प्रेम देवी कॉलेज गणेश कॉलोनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स निशुल्क करवाया जा रहा है इस एआई-टेक्नोक्राफ्ट कोर्स 11 माह तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कोर्स की योग्यता के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स में अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, क्रिश्चियन, बौद्ध, सिख, पारसी, जैन, आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवार, और 15% गैर-अल्पसंख्यक उम्मीदवार के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के कोई भी युवा इस कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रमाण पत्र व छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
डायरेक्टर नीतू चौधरी ने बताया कि युवाओ के लिए एक बढिया अवसर है अपने कौशल को बढ़ाने और रोजगार के अवसरों को प्राप्त कर सकते है, उन्होंने बताया कि इस कोर्स को करने के लिए पासपोर्ट आकार का फोटो,आधार कार्ड, मार्कशीट बैंक पासबुक,आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र आदि आवश्यकता होंगी।
प्रशिक्षण केंद्र टेलीकॉम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड प्रेम देवी कॉलेज गणेश कॉलोनी गुलाबपुरा मे रहेगा।



