शाहपुरा–बनेड़ा में “बदलता राजस्थान, हमारा राजस्थान” रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने चमनपुरा से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गांव-गांव पहुँचेगा सरकार की उपलब्धियों का संदेश ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

By admin

Published On:

Date:

शाहपुरा–बनेड़ा में “बदलता राजस्थान, हमारा राजस्थान” रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने चमनपुरा से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गांव-गांव पहुँचेगा सरकार की उपलब्धियों का संदेश

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा–बनेड़ा।
राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बदलता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के अंतर्गत आयोजित रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ आज शाहपुरा–बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्राम पंचायत मुख्यालय चमनपुरा (बनेड़ा) से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला।

विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि रथ यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक विकास कार्यों और उपलब्धियों को सीधे आमजन तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा चमनपुरा से प्रारंभ होकर महुआ खुर्द, खेड़लिया, बबराना होते हुए बनेड़ा पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम रहेगा। यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में राजाधिराज गोपाल चरण सिंह, एसडीएम श्रीकांत व्यास, बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, शिवांगी कानावत, जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रद्युमन सिंह, शंकर जाट (डीआर), लक्ष्मी लाल सोनी, रथ यात्रा कार्यक्रम संयोजक कैलाश धाकड़, सहसंयोजक महावीर सैनी, राजमल माली, कैलाश माली, सरपंच प्रतिनिधि दामोदर गुर्जर, कमलेश भंडारी, ईश्वर सिंह कानावत, चिनार, सांवर सेन, प्रहलाद बैरवा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

रथ यात्रा के शुभारंभ के दौरान “बदलता राजस्थान, हमारा राजस्थान” के नारों के साथ माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।

बाइलाइन: मोनू सुरेश छीपा

Leave a Comment

Related News