स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

By admin

Published On:

Date:

स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि


शाहपुरा, 11 जून। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा और किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयन्त जीनगर ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, युवाओं एवं आमजन के हितों के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।


नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि राजेश पायलट का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुनील मिश्रा, वरिष्ठ नेता अजय मेहता सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


फोटो कैप्शन: नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजन पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।


— मोनू सुरेश छीपा

द वॉयस ऑफ राजस्थान


Leave a Comment