नगर पालिका द्वारा 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे शहरी सेवा शिविर।

By admin

Published On:

Date:

नगर पालिका द्वारा 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे शहरी सेवा शिविर।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगर पालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी तेजभान सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए विभिन्न कार्यों में राहत की घोषणा की गई है, जिसकी पालना में नगर निगम द्वारा 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहरी सेवा शिविर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें आम जनता से जुड़े हुए विभिन्न कार्यों का निस्तारण राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूट/राहत प्रदान करते हुए किया जाएगा। शहरी सेवा शिविर के दौरान राज्य सरकार द्वारा लीज राशि में छूट, धारा 69 ए तहत पट्टे जारी करना, कब्जा भूमि का नियमन करना, लघु अवधि लीज/किराए पर दी गई संपत्तियों का फ्री होल्ड पट्टा जारी करना, डी नोटिफाई कच्ची बस्तियों में नियमन करने के संबंध में रियायत प्रदान की है, इसी के साथ शहर में नालों की पूर्ण साफ सफाई, पेच वर्क सिविल लाइन मरम्मत फेरो कवर लगाने संबंधित कार्य भी अभियान के दौरान किये जायेगे।

Leave a Comment

Related News