✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान | 9667171141
राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया का राजस्थान जनमंच ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान | 9667171141
भीलवाड़ा, 12 जून। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा नेता एवं राजस्थान जनमंच अध्यक्ष के नेतृत्व में जयपुर स्थित आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने सतीश पुनिया का कमल की पगड़ी पहनाकर, प्रभु श्रीराम का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रभु श्रीराम की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सतीश पुनिया ने भाजपा संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा आमजन को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजस्थान जनमंच के जिला पदाधिकारी , , , , सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर सतीश पुनिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राजस्थान जनमंच के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सतीश पुनिया राज्यसभा में राजस्थान की जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाते हुए प्रदेश के विकास एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।
