बाड़ी माता गौशाला में गौ पूजन व पशु चिकित्सा शिविर आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राज्य मे भाजपा सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बाड़ी माता गौशाला में गौ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गौ माता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य स्वास्थ्यप्रद सामाग्री खिलाई गई, एवं राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय बिजयनगर व बाड़ी माता गौ भक्त मंडली एवं लाइंस क्लब रॉयल बिजयनगर के सयुंक्त तत्वाधान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाड़ी माता की मुख्य उपासिका सुश्री कृष्णा टाक, पशु चिकित्सा अधिकारी एव ट्रस्टी श्री प्रज्ञा संतोक रतन, आभाष मेमोरेबल ट्रस्ट बिजयनगर भूपेंद्र सिंह चौधरी, गजानंद खाती, दिवाकर उपाध्याय, महावीर जलवानिया,सांवरलाल जांगिड़, चंचल शर्मा, बाड़ी माता गौशाला व्यवस्थापक कैलाश चंदला ,प्रभु गुर्जर आदि ने अपनी सेवायें दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाधिकारी करण सिंह व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ , भामाशाह बालमुकुंद कोगटा, ज्ञान चंद कोठारी संरक्षक लॉयंस क्लब रॉयल बिजयनगर , आशीष सांड पूर्व कोषाध्यक्ष जिला देहात भाजपा , लॉयंस क्लब रॉयल बिजयनगर के अध्यक्ष चैनराज खटोड़, मंत्री कैलाश डूंगरवाल, अमित लोढ़ा महामंत्री भाजपा मंडल बिजयनगर, अमित सिसोदिया अध्यक्ष प्रज्ञा जैन युवा मंडल बिजयनगर, अखंड ज्योति कलश यात्रा के गायत्री परिवार के संत जनो ने गौमाता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आस पास क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, बाड़ी माता गौशाला के कर्मचारी, गौ चिकित्सक टीम ,विद्यालय की छात्र छात्रायें एवं कई प्रगतिशील पशुपालक उपस्थित थे। इसमें भामाशाहों ने बिजयनगर तहसील क्षेत्र की पशु चिकित्सा संस्थाओं के कार्य हेतु लैपटॉप एवं प्रिंटर देने हेतु घोषणा की। बाड़ी माता गोशाला की मुख्य उपासक कृष्णा टाक ने पशुपालन विभाग द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की प्रशंसा की। आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में एक गोमाता के हॉर्न कैंसर का ऑपरेशन किया गया एव अन्य दुर्घटनाग्रस्त गौमाता का उपचार किया l
बाड़ी माता गौशाला में गौ पूजन व पशु चिकित्सा शिविर आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


