श्री शुभम सेवा संस्थान के प्राकृतिक चिकित्सा शिविर मे 42 मरीज के पंजीयन के साथ इलाज शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री शुभम सेवा संस्थान सहयोगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में मंगलवार को रिजु झुनझुनवाला अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरएसडब्ल्यूएम के जन्मदिन पर श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में पांच दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का आरएसडब्ल्यूएम के व्यवसाय प्रमुख नरेश बाहेड़िया ,एस .के. तिवारी व संदीप जेथलिया व पुलिस उपअधीक्षक जितेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। संस्थान के मंत्री अनिल चौधरी ने बताया कि इस शिविर में 42 मरीजो ने अपना रजिस्ट्रेशन करा कर बिना दवाइयों के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व योग थेरेपी एवं फिजियोथैरेपी द्वारा उपचार प्रारंभ हुआ l डॉक्टर पार्थिव जोशी प्राकृतिक चिकित्सा योग थैरेपिस्ट श्रीमती अर्चना जोशी फिजियोथैरेपिस्ट आशीष टेलर द्वारा इलाज प्रारंभ हुआl शिविर 17 जनवरी 2026 तक चलेगा पुरुषोत्तम नवाल ने कहा कि जीवन शैली खानपान रहन-सहन, सकारात्मक सोच पर ध्यान देने के बारे में प्राकृतिक चिकित्सालय आकर समझना जरूरी हैl एस के तिवारी ने इस चिकित्सालय में इलाज लेकर स्वास्थ्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई, एवं नरेश बहेडिया ने बताया कि अपने शरीर को हर 6 माह में विषैले पदार्थ को प्राकृतिक चिकित्सालय में इलाज लेकर निकलवा कर शरीर को स्वस्थ बनाना है, पुलिस उपअधिक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपने शरीर में बीमारियों को ठीक करने के लिए अपने रसोई के अंदर मसाले का उपयोग कर उसको ठीक कर सकते हैं एवं बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से शरीर कभी भी बीमार नहीं होता है l अस्पताल में इलाज ले रहे साइटिका बीमारी से ग्रसित लक्ष्मण सोलंकी ने कहा कि 18 दिन से इलाज लेने से मेरी यह बीमारी बिल्कुल ठीक हो गई है ब्यावर से इलाज लेने आए घनश्याम जो लकवा से ग्रसित थे ने यहां एक माह से इलाज ले रहे हैं इन्होंने कहा कि पहले मेरा आधा शरीर बिल्कुल काम नहीं कर रहा था दो व्यक्ति मेरे को उठाकर के लेकर के आए अब मैं स्वयं अकेले चल सकता हूं और इससे मेरे इलाज कराने से काफी फर्क पड़ा है अंत में गोपाल जागेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में एस एन जागेटिया सुरेश चौधरी, महावीर शर्मा, हनुमान सोमानी, इंदर चंद टेलर, महावीर सिंह, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा,रामकिशन त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा, नरेश छतवानी, डॉक्टर भूपेंद्र, रमा नवाल, रुचि नवाल,सुरेंद्र मिश्रा,राजेंद्र जैसवाल, महावीर टेलर, मांगू खा, मंजू डाड ,सरिता जैन, कृष्णा सेन, संगीता काबरा, ऋतु नवाल, पुष्पा चापलोत,जयदेव देवपुरा सहित मौजूद थे l
श्री शुभम सेवा संस्थान के प्राकृतिक चिकित्सा शिविर मे 42 मरीज के पंजीयन के साथ इलाज शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


