श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 101 रोगी हुए लाभान्वित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को निशुल्क कैंप संस्था परिसर में लगाया गया । संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 101 मरीजों को जिनमे 20 नए मरीज थे सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी,, पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने स्वागत अभिनंदन किया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरड़िया ने आभार व्यक्त किया। शिविर में पारस मल ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
सरदार मल, नवीन डोसी ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं प्रेषित की। शिविर के लाभार्थी श्रीमती मनभर कंवर -सरदार मल डोसी, श्रीमती निर्मला – नवीन कुमार डोसी, सुश्री दीपाली डोसी,पुलकित डोसी मसूदा/जयपुर,
श्रीमती राजकुमारी – पदम चंद हरकावत,श्रीमती खुशी – आशीष हरकावत, श्रीमती सुरभि – अरिहंत हरकावत, लब्धि ,तन्मय,एवं निवान हरकावत जयपुर रहे।
शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु पूरे जनवरी माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा रणजीत सिंह, दीपा सिंह , रुद्र प्रताप सिंह, रागिनी सिंह , आदित्य प्रताप सिंह ठाकुर गुलाबपुरा की ओर से रखी गई।जिसमें 195 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा, राजेंद्र कुमार चोरड़िया,सुरेश लोढ़ा, सम्पत नाहर,मदन लाल रांका, अनिल चौधरी सुशील चौधरी,प्रेम सिंह पाडलेचा, दिलीप पाराशर, राजेन्द्र जयसवाल, दिलीप विश्वकर्मा,रामकृष्ण त्रिपाठी, अनिता रांका, पूजा कोठारी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 101 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


