भाविप शाखा द्वारा मकर संक्रांति और षट तिला एकादशी पर की गौ सेवा।

Published On:

Date:

भाविप शाखा द्वारा मकर संक्रांति और षट तिला एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा मकर संक्रांति और षट तिला एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में प्रभारी मीनाक्षी भाटिया,ज्योति दिनवानी ,संस्कार प्रमुख भगवती देवी मूंदड़ा,सोनिया शर्मा, लीला देवी गग़्गड,जया छतवानी, अंजलि नुवाल,कन्हैया लाल सोनी,सचिव दिनेश छतवानी ,ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई, सत्यनारायण जागेटिया,सागर नुवाल, अजय शर्मा, आशिता शर्मा ,रामकिशन त्रिपाठी, किशोर राजपाल आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद द्वारा मकर संक्रांति पर गौ उपचार केंद्र पर आयोजित भजन कीर्तन में परिषद् मातृशक्ति द्वारा भजन और नृत्य प्रस्तुत किए गए । गौ माता की सेवार्थ राशि का समर्पण किया । गौ उपचार केंद्र पर रोपित पौधों की सार सम्भाल की गई। गौ उपचार केंद्र सचिव मुकेश शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत और नवनीत जांगिड़ सहित कार्यकर्ताओं ने परिषद परिवार द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों हेतु आभार व्यक्त किया।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Related News