मकर संक्रांति पर श्री धर्मराज जी की पूजा अर्चना कर कथा सुनाई।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) मकर संक्रांति के महापर्व पर क्षेत्र मे लोगों ने दान पुण्य किया। गायों गुड, चारा खिलाया गया।शहर के
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार, को मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्री धर्मराज जी की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं विधि-विधान से की ।
मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि भगवान श्री धर्मराज जी की पूजा हिंदू धर्म में एक महापर्व के रूप में मानी जाती है। मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ, दान एवं पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल के लड्डू के दान को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। साथ ही धार्मिक स्थलों पर गंगा स्नान एवं यमुना स्नान का भी विशेष महत्व है। भगवान श्री धर्मराज जी की कथा पंडित गोपाल तिवाड़ी ने सुनाई कथा के पश्चात भगवान धर्मराज जी एवं चित्रगुप्त जी को तिल के लड्डू का भोग अर्पित किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं को पुजारी अजय वैष्णव ने प्रसाद वितरण किया ।
मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा एवं श्रद्धालु महावीर लढा पार्षद ने भगवान धर्मराज जी को पतंग और धागा चढ़ाया महिलाओं ने भगवान को ऊनी वस्त्र चढ़ायें।इस अवसर पर नितिन तोलंबिया, बालाजी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा भाटिया, सीता मेघवंशी, मुन्नी पहाड़िया, शांति मेघवंशी,संपत्ति सेन,आदि भक्तजन मौजूद थे।
मकर संक्रांति पर श्री धर्मराज जी की पूजा अर्चना कर कथा सुनाई।
Leave a comment
Leave a comment


