मकर संक्रांति के पर्व पर भामाशाह द्वारा 220 विधार्थियो के पाठ्य सामग्री वितरित की।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में मकर संक्रांति के महापर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष माहेश्वरी महिला मंडल श्रीमती कांता सोमानी एवं श्रीमती सरोज गग्गड नगर सचिव माहेश्वरी महिला मंडल, श्रीमती मुन्नी जागेटिया वरिष्ठ संरक्षक विशिष्ट अतिथि थी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विद्यालय के समस्त कक्षा एक से आठ तक के 220 छात्र छात्रों को अध्ययन किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कांता सोमानी द्वारा विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति की उपादेयता भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी छात्र छात्रों को अपने माता-पिता द्वारा दिए गए आदर्शों पर चलने हेतु आह्वान किया। संस्था प्रधान सुरेश चंद्र रेसवाल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ कमल शर्मा, सुशील कुमार शेट्टी, नीरज भाटी, नंदू हाथीवाल, मोहिनी नाथ योगी, अंजली शर्मा, भावना मेहरा,शांति,सविता सहित मौजूद थे।
मकर संक्रांति के पर्व पर भामाशाह द्वारा 220 विधार्थियो के पाठ्य सामग्री वितरित की। ===
Leave a comment
Leave a comment


