होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थापना के 39 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित।

Published On:

Date:

होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थापना के 39 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री शुभम सेवा संस्थान
द्वारा संचालित होम्योपैथिक चिकित्सालय की 14 जनवरी को अपने 39 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित। संस्थान के मंत्री अनिल चौधरी ने बताया कि 14 जनवरी 1987 को इस चिकित्सालय की स्थापना डॉक्टर बीके व्यास की सेवाओं से प्रारंभ हुई उस समय में 16 मरीजों से इस चिकित्सालय को प्रारंभ किया आज इस चिकित्सालय में 22,400 मरीज प्रतिवर्ष अपना इलाज करवा रहे हैं इसके संचालन में हिंदुस्तान जिंक आगुचा एवं राजस्थान स्पिनिंग एवं वीविंग मिल गुलाबपुरा का भी सहयोग मिल रहा हैंl नगरपालिका ने स्थान उपलब्ध करवाया हुआ है l संरक्षक पुरुषोत्तम नवाल ने. डॉ बीके व्यास व राय बहादुर की सेवाओं की सराहना की एवं बताया कि इस चिकित्सालय में विशेष पथरी का इलाज, वायरल संक्रमण का छोटे बच्चों के दांत निकलने के समय का, एवं त्वचा के रोगों,बवासीर ,टॉन्सिल जैसी जटिल बीमारियों का इलाज यहां पर होता है। डॉक्टर बीके व्यास एवं राय बहादुर का सम्मान किया गया l इस दौरान राजेंद्र जायसवाल एस एन जागेटिया , गोपाल लाल जागेटिया, हनुमान सोमानी , जी. एल.यादव,श्रीमती स्नेहलता ढाबरिया ,गोपाल पुरोहित ,भूपेंद्र त्रिवेदी, सुगन जेसवानी,नरेश छतवानी ,नवल चपलोत, डॉ पार्थिव सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे l

Leave a Comment

Related News