शाहपुरा: मकर संक्रांति पर याद आए बचपन के खेल, माहेश्वरी महिला मंडल ने ‘सितोलिया और गुल्ली डंडा’ के साथ मनाया उत्सव
शाहपुरा | 15 जनवरी, 2026

*खास रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। आधुनिकता के दौर में पारंपरिक खेलों को जीवंत रखने और मकर संक्रांति के पर्व को आपसी प्रेम के साथ मनाने के लिए माहेश्वरी महिला मंडल, शाहपुरा द्वारा रामकोठी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में न केवल धार्मिक उल्लास दिखा, बल्कि पारंपरिक खेलों के जरिए बचपन की यादें भी ताज़ा हो गईं।
राष्ट्रगान के साथ हुई गौरवमयी शुरुआत
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल की अध्यक्ष दिलखुश काबरा ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर की गई। देशभक्ति के स्वर के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने सभी उपस्थित महिलाओं और बच्चों में एक नई ऊर्जा भर दी।
सितोलिया और गुल्ली डंडा: मैदान में दिखा उत्साह
मंत्री संजु झंवर ने बताया कि आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति और पारंपरिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से मैदान में सितोलिया, गुल्ली डंडा और रूमाल झपट्टा जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में महिलाओं और बच्चों ने पूरी टीम भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान प्रतियोगिताओं के दौरान तालियों और उत्साहपूर्ण शोर से गूंज उठा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम: स्नेहा और किषवि ने मारी बाजी
विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया:
- पतल प्रतियोगिता: इसमें स्नेहा मणीयार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनाली नोलखा द्वितीय स्थान पर रहीं।
- इन-आउट प्रतियोगिता: बच्चों और महिलाओं की इस पसंदीदा प्रतियोगिता में किषवि लढा़ प्रथम तथा अशिका माहेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कंचन मुन्दडा़, सुनिता मणीयार, मधु मारु, चन्दा डोडिया, सावित्री झंवर, प्रतिभा सोनी, स्वाती काबरा, रेखा लढा़, सरिता दाखेडा़, विनीता अजमेरा, पुजा मारु और पिकीं सोमाणी सहित माहेश्वरी समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने तिल-गुड़ के साथ एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।



