बनेड़ा में विधायक बैरवा के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम संपन्न
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत बनेड़ा में ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण समारोह का आयोजन विधायक डॉ लालाराम बैरवा के मुख्य आतिथ्य में अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनेड़ा में आयोजित हुआ ।
समारोह के दौरान योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में विधायक बैरवा ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही अपने विधायक क्षेत्र में अब तक किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और आगे भी अनेक विकास कार्य हेतु इसी तरह निरंतर तत्पर रहने का वादा किया । वहीं राज्य सरकार द्वारा मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए चलाई जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए का कि इसी के तहत निशुल्क साइकिल वितरण अभियान चलाया गया । विधायक बैरवा और अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया ।
एसीबीईओ योगेश माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बनेड़ा ब्लॉक में कुल 990 साइकिलें वितरित की जाएगी ।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या बसंत सामरिया, अविनाश शर्मा और स्टाफ द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में मंच संचालन दशरथ सिंह कानावत द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास, थानाधिकारी बच्छ राज चौधरी, सीबीईओ महेश व्यास, प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच भेरू सिंह कमालपुरा, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, लक्ष्मी लाल, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, संपत माली, देबी लाल माली, राजमल माली, कैलाश माली, कैलाश सिंह, शंकर लाल कुड़ी, जगदीश खटीक, प्यार चंद कुम्हार, शंकर कुमावत, मुरली मनोहर व्यास, ईश्वर सिंह कानावत, चांद मल, प्रहलाद बैरवा, यासीन छिपा, चेनु लाल गुर्जर, रामदयाल ओझा, प्रेम शंकर, नियाज़ मोहम्मद, सत्यनारायण तेली, गोवर्धन बैरवा, सांवर मल सेन, भागचंद, सुवा लाल आदि जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक पहुँच को सुदृढ़ करना एवं उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा ।


