गांधी विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ढाबरिया की 117वीं जन्म जयंती मनाई गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मोहन सिंह जी ढाबरिया की 117 वीं जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती स्नहलता ढाबरिया व विशिष्ट अतिथि सतीश काकरिया, श्रीमती पुष्पा देवी, ज्योति काकरिया थे। विद्यालय के विद्यार्थीयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में स्थित समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मैनेजर महावीर प्रसाद लड्ढा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,पार्षद रामदेव खारोल, आदि ने पुष्पांजलि की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम मे सभी विद्यार्थियों को तिल्ली के लड्डू व कचोरी वितरित की गई। वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह ने स्व. ढाबरिया साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक स्वर्गीय मोहन सिंह जी ढाबरिया एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक व अनुशासित स्काउट रहे। इस अवसर पर अरविन्द लढा,अरविंद व्यास, मुकेश सेन, राकेश शर्मा, सूर्यप्रकाश गर्ग,निराशा जैन,मोनिता आसोपा, सरिता व्यास, स्वाति शर्मा, कविता दाधीच,सरोज शर्मा आदि मौजूद थे।
गांधी विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ढाबरिया की 117वीं जन्म जयंती मनाई गई।
Leave a comment
Leave a comment


