सियाराम महिला मंडल के तत्वावधान मे श्री राम कथा 19 जनवरी से। =====

Published On:

Date:

सियाराम महिला मंडल के तत्वावधान मे श्री राम कथा 19 जनवरी से।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय सियाराम महिला मंडल के तत्वावधान मे श्रीराम कथा का आयोजन 19 जनवरी से 27 जनवरी तक कृषि मंडी परिसर मे आयोजित होगी। श्रीराम कथा आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। श्री राम कथा श्री रामस्नेही संत अर्जुन राम जी महाराज के मुखारविंद से होगी। कथा की शुरुआत कलश यात्रा से होगी जो प्रातः श्री गणेश मंदिर से शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री राम मंदिर के सामने कृषि मंडी कथा स्थल पर पहुंचेगी। श्रीराम कथा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर श्रीराम मंदिर प्रांगण, पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त भक्तजन एवं सियाराम महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान श्रीराम कथा कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं अब तक हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं, दायित्वों के विभाजन, प्रचार-प्रसार, सहयोग एवं अनुशासन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रीराम कथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। अंत में सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान सियाराम महिला मंडल एवं सभी भक्तजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News