श्री राम बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन रविवार कल होगा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के श्री राम सामुदायिक भवन पर श्री राम बस्ती में होने वाले रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारीयो को अंतिम रुप देने हेतु समिति के अध्यक्ष राजाराम कुंभकार की अध्यक्षता मे बैठक हुई। बैठक में हिंदू सम्मेलन की सभी तरह की तयारियों की समीक्षा के साथ-साथ कार्यक्रताओ को व्यवस्थाओ के दायित्व दिए गए तथा सर्वसम्मति से रविवार माघ मौनी अमावस्या को होने वाले हिंदू सम्मेलन में श्री राम बस्ती के विभिन मंदिरों,शास्त्रीनगर,गांधीनगर,जनकपुरी,तिरुपति नगर और हाउसिंगबोर्ड व नया जोरावरपुरा से सुबह 9.30 बजे शोभायात्राएं श्री राम मंदिर पहुंचेगी तथा वहां से सुबाह 11 बजे सम्मिलित रूप से बस्ती के मुख्य मार्ग से होते हुए कलश यात्रा धर्मसभा स्थल आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 4 तक पहुंचेगी और दिन में 1 बजे धर्मसभा को परख्यात संत श्री श्री 1008 रामकृष्ण त्यागी जी महाराज, और श्री अर्जुन राम जी महाराज, संबोधित करेंगे उसके बाद हिंदू समाज का सामूहिक भोज होगा।बैठक में श्री राम बस्ती के सकल हिंदू समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
श्री राम बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन रविवार कल होगा।
Leave a comment
Leave a comment


