राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ हुरडा गुलाबपुरा का द्वितीय तृत्तीय सोपान प्रशिक्षण एवं परिक्षण शिविर 15 जनवरी से 17 जनवरी तक देवनारायण मंदिर में आयोजित किया गया, जिसका समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल जागेटिया, प्रधान अनिल चौधरी, शुभम सेवा संस्थान के संरक्षक पुरुषोत्तम नवाल, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर श्रीमती आशा लड्ढा ने ध्वजारोहण कर स्काउट गाइड के जनक बेडेन पावलकी तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि गोपाल जागेटीया ने सभी को स्काउट गाइड के नियम प्रतिज्ञा का पालन करते हुए सेवा कार्य करने में हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी बालू लाल कालिया ने तीन दिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया नोरतमल रेगर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संघ प्रधान अनिल चौधरी ने सभी स्काउट और गाइड को अपने उद्बोधन में बताया कि किसी भी प्राणी को नुकसान नहीं पहुंचाना है, पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है जो कुछ भी आपने सीखा है उसको जीवन में धारण कर उतरना है और से देश का वह समाज का श्रेष्ठ नागरिक बनना है। शिविर मे विभिन्न विद्यालयो से 125 स्काउट व 35 गाइड ने भाग लिया। राजेंद्र जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस शिविर में कुशल प्रशिक्षक के रूप में रामदेव रेगर, जगदीश आमेटा, नवल किशोर टेलर, सुनीता मिश्रा, पिंकी शर्मा, शीशराम जाट, मीनापुर,रोहित, राम प्रसाद गुर्जर,आरती वैष्णव ने प्रशिक्षण दिया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।
Leave a comment
Leave a comment


