श्री राम बस्ती में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन,विशाल शोभायात्रा निकाली।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्री अयोध्या धाम में 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद श्री राम लला के विराजमान होने द्वितीय वर्षगांठ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ के आह्वान पर गुलाबपुरा नगर स्थित श्री राम बस्ती के सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया l बस्तीवासियो द्वारा रविवार को प्रातः प्रातः 9 बजे श्री सिधेश्वर हनुमान मंदिर शास्त्रीनगर, श्री राधा कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर गांधी नगर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर तिरुपति नगर, श्री करंट वाले बालाजी हाउसिंग बोर्ड सहित बस्ती के पांच इन श्री मंदिरों से शोभायात्राए शुरू हुई, जो गाजेबाजे के साथ जिनमें बैंड और डीजे ढोल धमाकों पर महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने भजनों, देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए रामधुनियों का श्री राम मंदिर पर संगम हुआ l साथ में श्री लड्डू गोपाल का बेवान आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र रहा l मार्ग में बस्तीवासियों द्वारा अपने घर के सामने से बेवान शोभा यात्रा निकलने पर पुष्प वर्षा के साथ पूजन आरती कर मंगल कामना की l शोभायात्रा के साथ पटाखे और रोशनी से वातावरण उत्साह पूर्ण हो गया l सभी शोभायात्राए श्री राम मंदिर पहुंच कर 501 कलशधारी मातृ शक्ति के साथ कलश यात्रा के रूप में भीलवाड़ा रोड, गांधी नगर चौक, स्टेशन रोड, जैन आटा चक्की, गैस एजेंसी रोड से होते हुए संघ स्थान के पास से होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 11 के पास से धर्म सभा स्थल पर पहुंच कर धर्म सभा के रूप में बदल गई l धर्म सभा में मुख्य अतिथि श्री 1008 श्री श्री रामकृष्ण दास जी त्यागी जी महाराज पाटण वाले, श्री अर्जुन राम जी महाराज कथा वाचक, श्रीमति सरोज माहेश्वरी सियाराम महिला मंडल संयोजिका, राजाराम प्रजापति अध्यक्ष हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, देवी लाल साहू, स्वदेशी जागरण मंच, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुख्य वक्ता रहे l
श्री त्यागी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर पीड़ा व्यक्त की और भारतवर्ष में भी डेमोग्राफिक बदलाव के खतरो से हिंदुओं को सावधान किया और न्यूनतम तीन संतान करने का आह्वान किया l साथ ही अपनी संतानों को नौकरी छोड़ देश पर शासन करने वाले बनाने का आह्वान किया l कथा वाचक अर्जुन राम जी महाराज ने शत्रुबोध की पहचान का स्मरण कराते हुए बताया कि आज हिंदू समाज के साथ दीमक रूपी विधर्मीयो से सावधान रहने की जरूरत बताई l मुख्य वक्ता देवी लाल साहू स्वदेशी जागरण मंच प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ने भारत के गौरवमय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदुओं के जागरण विश्व कल्याण की गारंटी है l भारत ने सदैव विश्व को शांति का मार्ग प्रशस्त किया है लेकिन उसके लिए भारत का संगठित और समर्थ होना जरूरी है तभी विश्व भारत की और देखेगा भारत की बात सुनेगा l राम शबरी, कृष्ण सुदामा की तरह समरसता की महत्ती आवश्यकता बताई l कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती हुई l कार्यक्रम का संचालन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सह संयोजक कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने किया l समिति के संरक्षक नरेंद्र कैलानी , गोवर्धन लाल पारीक, गोपाल लाल भील ने संतों का सम्मान किया l समिति संयोजक बंशी लाल शर्मा ने प्रतिवर्ष इस तरह के ऊर्जावान कार्यक्रम करने की आवश्यकता बताई l समिति के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने सभी का आभार प्रकट किया l कार्यक्रम के पश्चात संपूर्ण हिंदू समाज का बिना किसी जाति पाति, ऊंच नीच, भेदभाव के सभी ने एक जाजम पर बैठकर सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें 3000 से ज्यादा हिंदुओं ने साथ में महाप्रसाद प्राप्त किया l कार्यक्रम में सभी बस्तिवासीयों का सहयोग रहा l
श्री राम बस्ती में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन,विशाल शोभायात्रा निकाली।
Leave a comment
Leave a comment


