निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 40 रोगी हुए लाभान्वित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा द्वारा माह के तृतीय रविवार को संस्था परिसर में कैंप लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर विक्रम बोहरा ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 40 मरीजों को, जिनमें 12 मरीज नए आए,को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
कैम्प के लाभार्थी स्वर्गीय श्री पन्नालाल चौधरी की पुण्य स्मृति में राजेश _सरला चौधरी, मुकेश _मोना चौधरी बड़ली वाले,अजमेर
एवं स्वर्गीय प्रेमदेवी सोहनलाल पोखरणा चैरिटेबल ट्रस्ट अजमेर रहे।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। मूल चंद नाबेडा ने लाभार्थी परिवार का स्वागत अभिनंदन किया। राजेश चौधरी ने सभी मरीजो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दी। शिविर में गणपत लोढ़ा, शंभू लोढ़ा,मदन लाल लोढ़ा,मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, बंशीलाल डोसी,सुशील चौधरी, प्रेम सिंह पाडलेचा,दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा ने सेवाएं प्रदान की।
कैम्प में मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था रणजीत सिंह, दीपा सिंह , रुद्र प्रताप सिंह रागिनी सिंह , आदित्य प्रताप सिंह ठाकुर गुलाबपुरा वाले के सौजन्य से की गईं। जिसमें 90 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।
निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 40 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


