उपभोक्ता अधिकार समिति की केंद्रीय टीम ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण ​जेल में स्वास्थ्य और स्वच्छता का लिया जायजा; बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए समिति लगवाएगी हैलोजन लाइट्स ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

उपभोक्ता अधिकार समिति की केंद्रीय टीम ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जेल में स्वास्थ्य और स्वच्छता का लिया जायजा; बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए समिति लगवाएगी हैलोजन लाइट्स

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण एवं हितों के लिए समर्पित अग्रणी संस्था ‘उपभोक्ता अधिकार समिति’ की केंद्रीय टीम ने सोमवार को भीलवाड़ा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जेल की आंतरिक व्यवस्थाओं, बंदियों के मानवाधिकारों और उन्हें मिल रही बुनियादी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील राठी एवं केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष व पूर्व सभापति मधु जाजू ने बताया कि यह दौरा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया गया। टीम ने जेलर हीरालाल के साथ कैदियों के स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं और परिसर की स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारियों और रख-रखाव पर समिति ने संतोष व्यक्त किया।

सुरक्षा हेतु प्रकाश व्यवस्था का प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान जेलर हीरालाल ने सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जेल परिसर के कुछ संवेदनशील हिस्सों में अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता जताई। उन्होंने समिति के समक्ष हैलोजन लाइटें लगवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर समिति पदाधिकारियों ने जनहित और सुरक्षा को देखते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और शीघ्र सहयोग का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

इस निरीक्षण के दौरान मानवाधिकारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • अशोक सोडाणी (केंद्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष)
  • अर्चना दुबे (महिला जिला अध्यक्ष)
  • अशोक सोमानी एवं अंकित सोमानी (युवा मोर्चा)
  • ​हार्दिक सोनी, त्रिदेव मूंदड़ा, हर्ष राठी और लादूराम वैष्णव।

Leave a Comment

Related News