शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे पूर्व चेयरमैन गुर्जर सहित कई संभागीयो ने योगाभ्यास किया।

Published On:

Date:

शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे पूर्व चेयरमैन गुर्जर सहित कई संभागीयो ने योगाभ्यास किया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )स्थानीय शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग दिवस कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर का शिव सिंह राठौड़ एवं पुरुषोत्तम नुवाल ने स्वागत किया! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बताया कि,योग दिवस विभिन्न संस्कृतियों ओर,सनातनी धर्मो के राष्ट्रवादियों को,एक समय,एक मंच पर,योग कर वसुधैव कुटुंबकम की भावना को प्रेरित करता है, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, योग को पूरे विश्व में स्वीकार्यता की, स्वच्छ भारत आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए, योग को, अपनाकर,भारत को विश्व गुरु के रूप में अग्रिम पंक्ति में स्थापित किया है! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ अर्चना जोशी ने 40 संभागीयो को योगाभ्यास कराया व योग का महत्व बताया तथा कई प्रकार के योग करवाये एवं योगासन का महत्व बताया! पुरुषोत्तम नुवाल एवं शिव सिंह राठौड़ सहित ने भी योग से होने वाले फायदे बताये।
योग कार्यक्रम मे भागचंद चौधरी, संपत सुराणा, नवनीत कास्ट,सुगन जैसवानी, रामकृष्ण त्रिपाठी,डॉ भूपेंद्र चौधरी,राजेंद्र शर्मा,अरुण त्रिपाठी,महावीर कालिया, बालू राम, मात्र शक्तिया रमा नुवाल, सरोज टाटीवाल, कांता नर्स,मंजुला मेवाड़ा सहित मौजूद थे ।

Leave a Comment

Related News