कांग्रेस ने मनरेगा अभियान हेतु मण्डलवार सहयोजक नियुक्त किए मनरेगा बचाओ जन-जागरण अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

कांग्रेस ने मनरेगा अभियान हेतु मण्डलवार सहयोजक नियुक्त किए
मनरेगा बचाओ जन-जागरण अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ जन-जागरण अभियान के तहत संगठन को सशक्त करने की दिशा में शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत ने मण्डलवार सहयोजकों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां शाहपुरा–बनेड़ा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर की अनुशंसा पर की गई हैं।
अभियान के अंतर्गत ढिकोला मण्डल में रविदत्त पुंडरीक, आमली कला में सुनील मिश्रा, बच्चखेड़ा में केदार जाट, फुलिया कला में शंकर लाल गुर्जर, कोठिया से लादूराम खटीक, देवरिया में रामसिंह मीणा तथा बिलिया मण्डल में दीपेंद्र सिंह सोलंकी को सहयोजक बनाया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत ने बताया कि इन नियुक्तियों से मनरेगा योजना से जुड़े मुद्दों पर जन-जागरण को गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिकार को लेकर कांग्रेस का संदेश प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त सहयोजकों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment

Related News