*बनेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर वृहद बैठक आयोजित*
*कार्यकर्ता टोली द्वारा हर मोहल्ले में किया जा रहा जनसंपर्क व प्रचार-प्रसार*
बनेड़ा ( KK Bhandari )
बनेड़ा में आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर कस्बे के खारिया कुंड के पास स्थित जैन उपासरे में सभी समाजों के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया।
जानकारी देते हुए गिरीश पाटोदिया ने बताया कि आयोजन समिति में बनेड़ा राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया को संरक्षक तथा सुरेश माली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया, जिनमें धन संग्रह, प्रचार-प्रसार, स्वागत एवं सजावट, भोजन निर्माण, भोजन प्रसाद वितरण, शोभायात्रा व्यवस्था, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं। सभी समितियों में समाज के प्रबुद्ध एवं जिम्मेदार लोगों को दायित्व सौंपे गए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाना रहा, जिसको लेकर विस्तृत प्रारूप तैयार कर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं, पिछले कुछ दिनों से कार्यकर्ताओं की टोलियां कस्बे के प्रत्येक मोहल्ले में जाकर घर-घर संपर्क कर सम्मेलन के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।


