विधायक सांखला ने पालिका द्वारा नवनिर्मित दो करोड़ के गांधी पार्क का किया लोकार्पण।

Published On:

Date:

विधायक सांखला ने पालिका द्वारा नवनिर्मित दो करोड़ के गांधी पार्क का किया लोकार्पण।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला ने नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित दो करोड़ की लागत के गांधी उद्यान (पार्क) का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक जब्बरसिंह सांखला व नगरपालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़, पार्षद मीरा गोपाल प्रजापत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक के आतिथ्य में हुआ। श्री गांधी विधालय के सामने नवनिर्मित उद्यान के मुख्य द्वार पर महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का स्टेचू भी स्थापित किया गया है। नवनिर्मित पार्क में लगभग 2 करोड़ के लागत से कई सुविधाएं स्थापित की गई है जिसमे फाउंटेन, बच्चों के लिए जिम, पाथवे, मिनी स्टेडियम, ग्रीनरी, झूले आकर्षक लाइटिंग सहित आमजन के लिए सुविधाएं है। लोकार्पण कार्यक्रम मे नगर पालिका के पार्षदगण, भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्त्तागण सहित गणमान्यजन मौजूद थे। पार्षद रामदेव खारोल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Comment

Related News