विवेकानंद बस्ती का विशाल हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को आयोजित होगा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर मे विवेकानंद बस्ती का विशाल हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को आयोजित होगा। हिंदू समाज में जागरण, एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, विवेकानंद बस्ती गुलाबपुरा के तत्वावधान में आगामी रविवार, 25 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विशाल हिंदू सम्मेलन विवेकानंद बस्ती के अध्यक्ष फतेह खाठेड ने बताया कि
यह सम्मेलन माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी (माही साता) के पावन अवसर पर आयोजित होगा। आयोजन समिति ने बताया की इस विशाल आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को नई ऊर्जा, चेतना एवं सामाजिक समरसता की दिशा प्रदान करना है। सम्मेलन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की गरिमा को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:30 बजे से विशाल कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री चारभुजा नाथ मंदिर, पुराना जोरावरपुरा से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री देवनारायण मंदिर पर संपन्न होगी।
इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे धर्मसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें धर्माचार्य एवं वक्ता समाज को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2:00 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
विवेकानंद बस्ती का विशाल हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को आयोजित होगा। ====
Leave a comment
Leave a comment


