श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निशुल्क चिकित्सा शिविर में 83 रोगीयो को मिला लाभ ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के तृतीय मंगलवार को संस्था परिसर में कैंप लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टर देवित गुप्ता ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 83 मरीजों को 13 नए मरीजों सहित सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैम्प के लाभार्थी धर्मी चंद , सम्पत राज , आयुष कुमार सुराणा कंवलियास वाले एवं स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी कोठारी धर्मपत्नी स्वर्गीय गणेशलाल जी कोठारी की पुण्य स्मृति में भंवरलाल, ज्ञानचंद, महावीरप्रसाद, संपतराज कोठारी परिवार विजयनगर रहे। कैंप में आए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे जनवरी माह की भोजन सेवा रणजीत सिंह, दीपा सिंह , रुद्र प्रताप सिंह रागिनी , आदित्य प्रताप सिंह ठाकुर गुलाबपुरा द्वारा की गई है। जिसमें 160 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। संस्था के मंत्री पदम चंद जैन खटोड़ ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने स्वागत अभिनंदन किया,कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौरड़िया ने आभार व्यक्त किया। ज्ञानचंद कोठारी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं दी । शिविर में लाभार्थी परिवार से श्रीमती सुनीता सुराणा, श्रीमती रतन देवी कोठारी, पुखराज नाबेडा, सुनील कोठारी,पूजा कोठारी, मिस्टी कोठारी सहित संस्था से मूल चंद नाबेडा, देवकरण कोठारी, मदनलाल लोढ़ा, मदन लाल रांका,सुरेश लोढ़ा, प्रेमसिंह पाडलेचा, दिनेश जोशी, दिलीप पाराशर,राजेंद्र जयसवाल, अनिता रांका, पूजा कोठारी, सपना सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निशुल्क चिकित्सा शिविर में 83 रोगीयो को मिला लाभ । ====
Leave a comment
Leave a comment


