दक्ष प्रजापति समाज द्वारा श्रीयादे जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय दक्ष प्रजापति समाज के तत्वाधान में कुलदेवी भक्त शिरोमणि श्रीयादे माता जयंती समाज के छात्रावास परिसर में धूमधाम से मनाई गई । समाज के गणमान्य लोगो द्वारा श्री यादें माता की विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत श्रीमान महात्मा कीमत राम महाराज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, महात्मा सत्य प्रकाश जी त्यागी, साध्वी सुमन बाई जी, इंदर चंद टेलर पूर्व पालिका अध्यक्ष, संत निरंकारी मिशन के गुलाबपुरा जोन के ओंकार सिंह आदि के आतिथ्य मे आयोजित हुआ। प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिक व समाज की महिला पुरुष ने माता के भजन कीर्तन का आनंद लिया। इस कार्यक्रम मैं संत श्री कीमत राम जी महाराज ने माता श्रीयादे की हरी भक्ति एवं भक्त प्रहलाद की ज्ञान दीक्षा एवं वर्णन सुनाया साथ ही भागवत के उपदेशों के बारे में बताया और सनातन धर्म को लेकर सामाजिक जागृति का संदेश दिया। साथ ही पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने अपने उद्बोधन में श्री यादे की प्रमाणित निर्गुण भक्ति का वर्णन एवं भक्त प्रहलाद की गुरु माता का वर्णन किया साथ ही समाज में शिक्षा एवं संस्कारों को जीवन जीने के लिए संकल्प व्रत किया। कार्यक्रम मे समाज के सरक्षक बाबूलाल बरूंधना ,अध्यक्ष राजाराम कुंभकार, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद प्रजापत, मंत्री घेवरचंद प्रजापति ,कोषाध्यक्ष सुगन चंद प्रजापत ,संगठन मंत्री हीरालाल ,भंवर तेलीपाड़ा, देवीलाल ,रघुनाथ , रामनिवास प्रजापत, चुन्नीलाल , गोपाल लाल , बिरदीचद , कैलाश चंद, नोरत ,नानूराम , कन्हैयालाल ,त्रिलोक , राकेश , सुरेश, नवयुग मंडल के किशनगोपाल, प्रहलाद, शिवराज, चेतन, राहुल, प्रदीप ,प्रभुलाल, हेमराज, रणजीत, सुनील, पुरुषोत्तम, प्रकाश, पार्षदा श्रीमती मीरा देवी, पार्षद हेमंत कुंभकार, महिला मंडल अध्यक्ष मोहनी देवी एवं समाज के हजारों संख्या में समाजजन मौजूद थे।
दक्ष प्रजापति समाज द्वारा श्रीयादे जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


