तालुका विधिक सेवा समिति की न्याय आपके द्वार अभियान को लेकर बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति की न्याय आपके द्वार अभियान एवं मिडिएशन फॉर द नेशन कैम्पेन के तहत अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा संचालित न्याय आपके द्वारा अभियान के तहत भीलवड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गुलाबपुरा विनोद कुमार वाजा की अध्यक्षता में एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट पुलकित शर्मा द्वारा अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं से जनउपयोगी सेवाओं से वंचित व्यक्तियों को इस अभियान की जानकारी देने एवं इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने हेतु सहयोग चाहा गया। जिससे आमजन को अपने अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी हो व आम नागरिक अपने गली मोहल्ले में फैल रही गंदगी, खराब सड़के, व नालियां, अत्यधिक पानी व लाईट बिल, हॉस्पिटल की सुविधा में अव्यवस्थाएं, शैक्षिक संस्थ्सा से जुडी सेवाओं में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक पहचान पत्र के साथ प्रार्थना पत्र में समस्या का विवरण लिखकर दे सकते है। उन समस्याओं को स्थाई लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करवाया जायेगा साथ ही नालसा के अभियान मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 को सफल बनाने के लिए एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का इस अभियान में जरिये मध्यस्थता निस्तारण करने के संबंध में जानकारी दी। बैठक मे बार अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, अधिवक्ता प्रदीप कुमार रांका, सांवरनाथ योगी, घनश्याम सिंह राठौड़, कुदरत अली आदि मौजूद थे।
तालुका विधिक सेवा समिति की न्याय आपके द्वार अभियान को लेकर बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


