राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा प्रतिनिधि अपनी मांगे को लेकर ब्लॉक शिक्षा से मिले।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगे को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी से बात की। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरड़ा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुरड़ा से मुलाकात की गई एवं उन्हें ज्ञापन सूचना दी गई की शिक्षा विभाग के शिक्षक साथियों का उपकरण स्तर पर सम्मान समारोह में उचित प्रतिनिधित्व नहीं हो पा रहा है इस पर संज्ञान ले एवं प्रत्येक पी ई ई ओ को आदेशित करें कि प्रत्येक शिक्षक कर्मचारी की सर्विस बुक वर्ष में एक बार दिखाकर उसके हस्ताक्षर लिए जावे एवं उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत से मिलकर के उपखंड स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षक साथियों का कमेटी द्वारा प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर वार्ता की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा लड्डा एवं एसबीओ कृष्णपाल सिंह राठौड़,एसबीओ शिवकुमार टेलर द्वारा सभी मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया । शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल में उपशाखा अध्यक्ष गोपाल लाल भील, उप शाखा मंत्री नागेश्वर दाधीच, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य कमल शर्मा सहित शामिल थे।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा प्रतिनिधि अपनी मांगे को लेकर ब्लॉक शिक्षा से मिले।
Leave a comment
Leave a comment


